
.पूर्णिया : एक शराबी पति ने प्रेमिका के चक्कर में आकर अपनी पत्नी की कर दी हत्या. पूरी घटना केहॉट थाना के प्रभात कॉलनी लाईन बाजार की है मृतिका के परिजनों के अनुसार आरोपी पति राकेश राय का अनुष्का नाम की किसी ब्यूटीशियन से अफेयर चल रहा था. इसी का विरोध पत्नी किया करती थी. परिजनों ने बताया कि आरोपी राकेश राय रात को शराब पीकर आया. पहले दोनों के बीच बहस हुई और आरोपी ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी.मृतिका के 14 वर्षीय बेटे अंश राज ने अपनी मां की पिटाई होते देखा थाउ सने बताया कि रोजाना शराब पीकर पापा मम्मी को पीटा करते थे.
रात में बगल के कमरे में सोया था. मां की चीखने की आवाज आ रही थी, कुछ देर बाद चीखने की आवाज बंद हो गई. रात में पेशाब करने जगा तो देखा मम्मी फर्श पर गिरी हुई है उसके बाद मम्मी को अस्पताल लेकरपंहुचा जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया..मृतका की पहचान राकेश राय की 38 वर्षीय पत्नी ज्योति विश्वकर्मा के रूप में हुई है. जो दार्जलिंग नक्सलबाड़ी की रहने वाली है. मृतिका के भाई कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि ज्योति तमिलनाडु में प्राइवेट सेक्टर में जॉब करती थी.18 साल पहले दोनों ने तमिलनाडु में ही अफेयर के बाद शादी कर ली थी.साल भर बाद ज्योति के प्रेग्नेंट होने पर राकेश उसे लेकर पूर्णिया आ गया. फिर यहीं दोनों रहने लगे। 3 बच्चे भी हैं. पूर्णिया आकर वो गलत संगत में पड़ गया.और अपनी पत्नी की हत्या कर दी .

