जदयू के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार

पटना पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकामा से जदयू के उम्मीदवार पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.अनंत सिंह हिरासत में लिए गए हैं. दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार कर गुप्त स्थान पर निकल गई है.दुलारचंद हत्याकांड में अनंत कुमार समेत कुल पांच लोगों को नाम ज्यादा अभियुक्त बनाया गया जिसमे जदयू के प्रत्याशी आनंत कुमार सिंह को पटना के बरिये पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने गिरफ्तार कर पटना लेकर आई है इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती थी.पूरे रास्ते भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. मोकामा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके को अलर्ट पर रखा गया है. DGP विनय कुमार के मुताबिक, अनंत सिंह की गिरफ्तारी चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है. कहा जा रहा है कि आईजी जितेंद्र राणा पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Next Post

ज्योति मांझी के प्रचार वाहन पर हमला ,ज्योति मांझी ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला है

Sun Nov 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गया : बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की उम्मीदवार ज्योति मांझी के चुनाव प्रचार वाहन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है . बीते शाम की बताई जा रही है, जो शेखवारा पंचायत के खराटी गांव के पास हुई […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें