ज्योति मांझी के प्रचार वाहन पर हमला ,ज्योति मांझी ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला है

गया : बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की उम्मीदवार ज्योति मांझी के चुनाव प्रचार वाहन पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है . बीते शाम की बताई जा रही है, जो शेखवारा पंचायत के खराटी गांव के पास हुई है . चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि वे चेरकी बाज़ार से खराटी गांव की ओर जा रहे थे, तभी दो-तीन बाइक सवार युवकों ने पहले वाहन को ओवरटेक किया और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्होंने गाड़ी में लगे हम पार्टी के पोस्टर फाड़ दिए और धमकी दी कि ज्योति मांझी का गाना मत बजाओ, लालटेन वाला गाना बजाओ, नहीं तो गाड़ी जला देंगे.

इस घटना के बाद उम्मीदवार ज्योति मांझी ने कहा कि उस समय प्रचार वाहन में केवल दो लोग थे एक चालक और एक कार्यकर्ता थे .हमला करने वाले लोगों की संख्या 15 से 20 के बीच थी.ज्योति मांझी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी रात 9 बजे उस वक्त मिली जब वे प्रचार समाप्त कर अपने आवास लौटीं। उन्होंने तत्काल गया डीएम को फ़ोन कर सूचना दी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.ज्योति मांझी ने कहा, “यह केवल मेरे ऊपर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है.उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

Next Post

यह सरकार घूसखोरों और कमीशन खोरो की सरकार है-तेजस्वी यादव

Sun Nov 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नालंदा : तेजस्वी यादव ने बिंद में सभा के दौरान राजद के उम्मीदवार रवि रंजन उर्फ छोटू मुखिया के लिए वोट मंगा. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और उन्होंने कहा यह सरकार घूसखोरों और कमीशन खोरो की सरकार है. नल-जल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें