
अरवल : आज नामांकन के दौरान लालु यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण यादव भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे.अरुण यादव के लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे . उनके समर्थक समर्थक लगातार नारे लगा रहे थे तेज प्रताप यादव और लालू यादव जिंदाबाद. कुछ समर्थक तो जेसीबी पर सवार होकर नामांकन स्थल तक पहुंचे. अरुण यादव का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा और समर्थक नाचते-गाते और फूल बरसाते हुए उनके साथ चलते रहे और जिंदाबाद के नारे लगते रहे .

