
खगड़िया :12 हजार घूस लेते एक दारोगा गिरफ्तार कर लिया गया है . फर्जी केस मैनेज करने के नाम पर पीड़ित से 12 हजार मांगा था रिश्वत. मानसी थाना के एक दारोगा को निगरानी की टीम ने आज घूस लेते गिरफ्तार किया है.निगरानी की टीम ने दारोगा रौशन कुमार को 12 हजार घूस लेते मानसी थाना के गेट पर से गिरफ्तार किया है.निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ऋषि कुमार नामक के ट्रेक्टर चालक की शिकायत पर निगरानी की टीम ने कार्रवाई की है.फर्जी केस को मैनेज करने के नाम पर 12 हजार की रिश्वत मांगी गई थी.

