
शेरघाटी : आमस थाना के चंडीस्थान बाजार में स्थित एटीम मशीन में छेड़ छाड़ कर रहे झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना के अंजन कुमार चौहान को आमस पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ASP शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से 11 एटीम कार्ड दो मोबाइल फोन 12780रुपए नकद ब्लेड टेस्टर, फेविक्विक, गम बैंक का लिखा लिखा हुआ गलत हेल्प लाइन न 0 ऐसे कई संदिग्ध सामान की बरामदगी हुई है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक द्वारा फर्जी हेल्प लाइन न 0 लिखा हुआ कागज एटीम मशीन के रूम में चिपका देते थे फाइबर स्टिक को निकासी के स्थान पर चिपकाकर फर्जी तरीके निकासी कर लिया करता था. गिरफ्तार युवक की आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

