
किशनगंज : वक्फ संशोधन कानून के बाद जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष मुजाहिद आलम अपने पद से इस्तीफा देने के बाद किशनगंज में पहले विशाल कार्यक्रम आज हुआ है . कार्यक्रम में शामिल हुए JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, पूर्व सांसद गुलाम रसूल बालियावी जिनके हाथों से किशनगंज नगर परिषद के चियरमेन इंद्रदेव पासवान अपने साथ-साथ दर्जनों वार्ड पार्षदों को भी JDU की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किये . प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपने संबोधन में बोले अब पार्टी में छिपी हुई गंदगी साफ हो गई है और बोले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार दौड़ा है जो आने के बाद विशाल एयरपोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगे उसके बाद कई कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी का लगा हुआ है बिहार की जनता मोदी जी के लिए पलकें बिछाए हुए हैं. और मीडिया द्वारा लालू परिवार मामले में पूछने पर बोले यह तो उनका पारिवारिक मामला है इस पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है.
जब मीडिया साथी पूछ दिए तो हम बता रहे हैं आज लालू जी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं एवं नैतिकता की बात कर रहे हैं तो उसे समय लालू जी का नैतिकता कहां थी जब अपने ही बहु को घर से बाहर निकाल दिए थे तब इनका नैतिकता कहां थी. यह चुनावी वर्ष है और चुनावी वर्ष में लालू यादव जी फरमान जारी किए हैं ऐसा कुछ नहीं है.जब विपक्ष के द्वारा मैं-बहन योजना पर पूछा गया तो बोले 15 वर्षों तक कोई काम किए हैं क्या जिसका इतिहास परिवार से शुरू होता है और परिवार में खत्म होता है वे लोग समाज और राज्य का क्या भला करेंगे. और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री जमा खान ने कहा कि जिस नेता के नेतृत्व में काम करते है उनके जज्बे को पूरी दुनिया सलाम करती है.हमारे नेता विकास की बात करते है।उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों से कहा कि हम आपके विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं.
उन्होंने कहा कि 2005 के पहले कब्रिस्तान की हालत क्या थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पहली बार कब्रिस्तान की घेराबंदी हुई. उन्होंने कहा कि मदरसा के शिक्षकों का वेतन 500 से 70 हजार हुआ। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों के लिए 53 हॉस्टल बने.हर जिले में आवासीय विद्यालय बनाने की पहल हमारे नेता के द्वारा की गई. उन्होंने कहा कि सीमांचल में हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ और किसी ने विकास का कार्य किया है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.उन्होंने कहा कि हमारे नेता के कार्यों को देखकर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने जदयू ज्वाइन किया है, किशनगंज की जनता फिर से इतिहास लिखेगी और आने वाले दिनों में जनता दल यू के झंडा तले और विकास एवं परिवर्तन होगा.

