मंगल पांडेय को अगर हिम्मत है तो विधानसभा चुनाव लड़कर दिखाएं-PK

सिवान : बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज सिवान पहुंचे. सिवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंगल पांडेय बड़बोले व्यक्ति हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चुनाव के समय दावा कर रहे थे कि भाजपा को 200 सीटें मिलेंगी लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा को मात्र 55 सीटें मिलीं। फिर उन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया, वहां भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में वे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं और मंत्री के तौर पर उनकी छवि क्या है, यह सभी जानते हैं।

कोविड महामारी के दौरान बिहार की जनता ने जो कष्ट झेले हैं, उसके लिए कहीं न कहीं तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जिम्मेदार हैं। और आज भी बतौर स्वास्थ्य मंत्री उनका काम कैसा है, यह हाल ही में एनएमसीएच (NMCH) अस्पताल में हुई घटना से पता चलता है जिसमें चूहों ने एक मरीज के पैर की उंगलियां खा ली। भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन पर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा है लेकिन ये लोग जुगाड़ वाले नेता हैं, नामांकन करने वाले नहीं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

Next Post

कंगन घाट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यालय का उद्घाटन

Fri May 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना बिहार विधान सभा इलेक्शन को लेकर पटना सिटी के कंगन घाट में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यालय का उद्घाटन किया गया बिहार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो फैसला होगा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें