रिलायंस फाइनेंस के नाम पर ठगी कर रहे चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा : वारिसलीगंज थाना के अलग-अलग गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है . इन लोगों पर साइबर अपराध में लिप्त होने की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है . पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पकरीबरामा तथा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी और प्रशिक्षु डीएसपी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना के पुलिस द्वारा थानाके बेगराजपुर गांव स्थित एक बांस के बगीचा में छापेमारी की गई, जहां लोगों को ठगने में लगे दो साइबर अपराधी बेलधा निवासी राजू कुमार और नीरज कुमार को पकड़ा गया.

इनके पास से कुल तीन एंड्रॉयड फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया.बाकी आधा दर्जन लोग मौके से भाग जाने में सफल हुए . जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह लोग रिलायंस फाइनेंस तथा अन्य कंपनियों के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठे भोले भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे . पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से बरामद मोबाइल में तीन मोबाइल के नंबर फर्जी पाए गए और एक मोबाइल का नंबर एनसीआर पर शिकायत दर्ज पाया गया है. दो अन्य साइबर अपराधी गणेश ताती और लव कुश कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Next Post

मोतिहारी : प्रेमी युगल ने रेल ट्रैक पर जाकर किया सुसाइड

Sun Oct 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मोतिहारीं : यहाँ से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आया है जहाँ प्रेमी युगल ने रेल ट्रैक पर रेल से काटकर सुसाइड कर लिया है. दोनों का शव रेल ट्रैक किनारे छत- विछत अवस्था में पुलिस को मिली है .यह पूरा घटना पिपरा थाना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें