
पूर्णिया :एक अनोखी शादी जहां एक साथ 11 जोड़ी परिणय सूत्र में बंध गए पूर्णिया की एक संस्था ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया था .आयोजन को लेकर देखने वाले लोगों में भी भीड़ थी. दोनों पक्षों के लिए जहां लजीज व्यंजन की व्यवस्था थी.वहीं पारंपरिक वैदिक रीति रिवाज से शादी के लिए मंत्रोचार भी किये जा रहे थे. दूल्हा दुल्हन अपने जोड़े के साथ वरमाला का रस्म भी पूरा किया तो पारंपरिक नृत्य और आधुनिक गीतों का कॉकटेल भी देखने को मिला. इस अनूठी शादी में लड़की को ससुराल में ले जाने वाले सभी उपहार भी दिए गए तो लहंगा और शेरवानी की व्यवस्था भी आयोजक ने ही किया.खुले आकाश के नीचे 11 मंडप और मंडप के बीच अग्नि को साक्षी मानकर विवाह के फेरे लेते इन जोड़ियां ने जहां आयोजक को शादी यादगार बनाने के लिए धन्यवाद दिया तो वही आयोजक ने कहा कि मुझे 11 जोड़ी शादी करा कर खुशी की अनुभूति मिल रही है. यह पूर्णिया में पहली बार हुआ है. इस परंपरा को आगे भी जारी रहेगा .

