
सहरसा : महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मिड डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगी तो पुरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.लोगों का आरोप है कि NGO द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन में जहरीला सांप का बच्चा मिला था, जहरीला सांप का बच्चा के जहर की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी .इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल और अस्पताल पहुंच गए,आनन-फानन में सभी बच्चों को महिषी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत वाले कई बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया है. अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है. प्रशासन ने भोजन के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है.

