बिहार NDA कैबिनेट का बिस्तार ,निशांत कुमार भी बने मंत्री

पटना के गांधी मैदान में निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली, जिससे बिहार की राजनीति में निशांत कुमारका प्रवेश हो चूका है .नीतीश कुमार के बेटे निशांत का यह कदम जदयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत माना जा रहा है.पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह और कई बड़े NDA नेता मौजूद रहे. नई कैबिनेट में बीजेपी और जेडीयू को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली. उनके शपथ लेते ही गांधी मैदान में मौजूद समर्थकों और जेडीयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

गांधी मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे. शपथग्रहण समारोह के दौरान कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले. लेकिन मंगल पांडेय सहित तीन बीजेपी नेताओं की छुट्टी हो गई है. इसमें एक नाम मंगल पांडेय का है, जिनके विभाग को लेकर मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में सवालउठाया था.

Next Post

सांप काटते ही परिजनों ने मृत सांप के साथ युवती को लेकर पहुंचे अस्पताल

Thu May 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email कटिहार : घर में मकई की थ्रेसिंग कर रही एक युवती को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन परिजनों की तत्परता और डॉक्टरों के समय पर इलाज ने 19 वर्षीय जीना खातून की जान बचा ली गई है . अब युवती की हालत खतरे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें