
नवादा : उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बड़ी कार्रवाई हुए दो गैस टैंकरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. उत्पाद बिभाग को सूचना मिली थी कि यूपी नंबर के गैस टैंकरों के केबिन में गया रोड से नवादा शराब लाई जा रही है. मद्य निषेध के टीम ने हिसुआ के महुली पेट्रोल पंप के समीप नाकेबंदी की. तलाशी के दौरान टैंकर के केबिन से रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की तथा किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियरके 8 कार्टन बरामद हुए. कुल 360 बोतल जो 217 लीटर शराब जब्त कर चालक सह तस्कर प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. दूसरे टैंकर की तलाशी में किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर तथा 8 PM व्हिस्की की 6 बोतलें बरामद की गईं.जो कुल 438 बोतल है 244.5 लीटर शराब के साथ चालक अनुज यादव ) को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ में दोनों चालकों ने बताया कि वाराणसी गैस डिपो में टैंकर खाली करने के बाद शराब लेकर नवादा के दिदौर में डिलीवरी देने आ रहे थे.

