नीतीश कुमार जायेगें राज्यसभा, अब बिहार का सीएम कौन?

अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से जनता ने मुझ पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा.आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए मैंने पूर्व में भी कई बार आपका आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है.जिससे ये साफ हो गया कि बिहार में नीतीश युग अब समाप्त हो गया .सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है. जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है. जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी. हमलोग किसी भी कीमत पर उन्हें दिल्ली नहीं जाने देंगे. जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है.बिहार नीतीश कुमार का परिवार है. वह बिहार की जनता को छोड़कर कैसे जा सकते हैं. बिहार में BJP का मुख्यमंत्री के नामों में सम्राट चौधरी , विजय सिन्हा और मंगल पांडे का नाम आ रहा है .

Next Post

JDU से बन सकते दो डिप्टी CM ,निशांत का नाम सबसे आगे

Thu Mar 5 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री लेने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. निशांत कुमार बिहार के डिप्टी CM रेस सबसे आगे चल रहे है .वहीँ jdu से दो डिप्टी CM बनाये […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें