अपराधियों को न दें वोट वरना नहीं होगा बिहार का विकसित-आरके सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह के बड़े बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है.आरके सिंह ने अपने वीडियो में सबसे पहले तो बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं थी. आरके सिंह ने कहा है कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि किसी भी अपराधी या भ्रष्ट व्यक्ति को वोट न दें, चाहे वह आपकी जाति का ही क्यों न हो, जो लोग ऐसे व्यक्ति को वोट करते है उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए. यदि हम अपराधियों को चुनेंगे तो बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहेगा और बिहार के विकास का सपना कभी पूरा नहीं होगा.कुछ उदाहरण देते हुए आरके सिंह ने कहा कि मोकामा से एनडीए ने अनंत सिंह को टिकट दिया है. अनंत सिंह पर इनपर हत्या , नरसंहार तथा अपहरण जैसे गंभीर आरोप रहे है. जब मैं 1985 में पटना का जिलाधिकारी था तो यह व्यक्ति अपने भाई दिलीप सिंह और विवेका सिंह के साथ अनुमंडल के सामने उपद्रव कर रहा था तो मैं पटना से वहां पहुंच कर उनको पीट कर भगाया था.

वहीं मोकामा से ही आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. सूरजभान सिंह खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है. इसलिए अपने पत्नी के माध्यम से खड़े है. इनपर दो तीन राज्यों में हत्या का आरोप है. जब मैं बिहार का गृह सचिव था तो यह बिहार का नंबर वन डॉन था. मैंने नालंदा के तत्कलिन आरक्षी अधीक्षक को किसी भी परिस्थिति में इनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.वहीं नवादा से एनडीए प्रत्याशी राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी हैं. राजबल्लभ यादव बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिये पॉक्सो एक्ट के आरोपी है और खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है. तो अपनी पत्नी विभा देवी के माध्यम से चुनाव लड़ रहे है. सुनते है की पार्टी के कुछ लोगों ने गयाजी के मंच पर प्रधानमंत्री जी को अँधेरे में रख कर राजबल्लभ यादव की पत्नी का माल्यापर्ण उनसे करा दिया. यह बहुत शर्मनाक बात है.

इसके साथ ही आरके सिंह ने कहा कि रघुनाथपुर से आरजेडी प्रत्याशी शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा हैं. शाहबुद्दीन एक दुर्दांत अपराधी थे. जिनपर हत्या के कई आरोप थे. उसने बाद तारापुर से एनडीए प्रत्याशी सम्राट चौधरी हैं इनपर हत्या का आरोप और उम्र के सर्टिफिकेट फोर्जरी कर के बेल पर बाहर होने का आरोप एक पार्टी ने खुलेआम लगाया जिसका जवाब आज तक नहीं दे सके है,वहीं आरके सिंह ने भोजपुर जिले के जगदीशपुर से एनडीए प्रत्याशी भगवन सिंह कुशवाहा हैं.ये इचरी में सात व्यक्तियों के नरसंहार के आरोपी रहे है. सन्देश से एनडीए प्रत्याशी राधा चरण साह हैं ये एक बालू माफिया हैं जो अभी हाल में ही जेल से छूटे है.ईडी की रेड के बाद 10 महीने जेल में थे. इसके साथ ही भोजपुर जिले के सन्देश से आरजेडी प्रत्याशी अरुण यादव के बेटे दीपु है. अरुण यादव पॉक्सो एक्ट के आरोपी है. इसलिए खुद चुनाव नहीं लड़ सकते है.इस लिए अपने बेटे को चुनाव लड़ा रहे हैं. आरके सिंह ने अंत में कहा अपराधी और भ्रष्ट नेता जनता का खून चूस रहे हैं और उन्हें भगा कर ही हम अपने बिहार को रौशन कर सकते है।

Next Post

नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर बड़ा हमला

Mon Oct 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ की. राजनीति के लिए बना है और इसमें शामिल पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस भ्रष्टाचार, घोटाले और अपराधियों को संरक्षण […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें