
सीवान : सनकी पिता ने अपनी बेटी की गोली मार हत्या कर दी है. हत्या कर आरोपी पिता ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया और असफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है.इस दौरान आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल हो गया हैऔर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पत्नी के साथ नहीं रहने को लेकर आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और आज ही बेटी को दिल्ली से सीवान लेकर आया था.वहीं घर लाकर बेटी की गोली मार हत्या कर दी.आरोपी पिता अखिलेश कुमार ठेपहा गांव का रहने वाला है.कहा जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से तनाव में था. अखिलेश कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है और दो बेटी और एक बेटा है जो कि दिल्ली अपने फुआ के पास रहती थी.आज ही सुबह में दिल्ली से लेकर बेटी को आया था. इसके बाद बेटी के सर में गोली मार दिया .

