
गयाजी : व्यवहार न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है.उसके बाद कोर्ट परिसर का माहौल भयमय हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, डीएसपी सहित कई वरीय अधिकारी कोर्ट पहुंचे और कोर्ट को खाली कराया गया. पूरे कोर्ट परिसर में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है. साथी डॉग स्क्वायड टीम को तैनात किया गया है. वहीं कोर्ट के सारे कामों को स्थगित कर दिया गया है.एसोसिएशन के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु से ईमेल आया है, जिसमें कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. तमिलनाडु के लिट्टे ग्रुप के भास्करण के द्वारा यह जानकारी दी गई है, उन्होंने अपनी मांगों को रखा है. मांग नहीं पूरे होने पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद कोर्ट के कार्यों को स्थगित कर दिया गया है.

