शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतनके लिए राशि जारी- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्‌ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र के सहायक अनुदान की स्वीकृति एवं विमुक्ति की स्वीकृति प्रदान की दी गई।

श्री चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल उपबंधित राशि 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्‌ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र की राशि उपबंधित है, जिसकी विमुक्त की जानी थी।

राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद्, विभिन्न नगर निकायों एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत माध्यमिक शिक्षक / उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु सहायक अनुदान वेतन के रूप में राशि उपलब्ध कराया जाता है।

Next Post

राज्यपाल का शिवलिंग की पूजा करने का वीडियो वारयल होने पर मचा बवाल

Wed May 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बुद्ध जयंती के दिन बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग का पूजा करने के बाद सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वीडियो वारयल हो गया जिससे बोधगया में बवाल मच गया है.बोधगया में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें