पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया।

Next Post

नई परियोजनाएं से बनेगा बिहार अग्रिम - नितिन नवीन

Tue Sep 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में करोड़ों रुपये की अहम सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें