कुख्यात अपराधी चंदू पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

समस्तीपुर : फरार बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड का कुख्यात अपराधी चंदू पासवान चढ़ा पुलिस के हत्थे पिछले 4 महीने पहले हथकड़ी समेत हो कोट से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था . 20 जून को कोर्ट हाज़त से पुलिस को चकमा देकर फरार अपराधी चंद्रकेतु उर्फ़ चन्दन कुमार पासवान को पुलिस ने वैशाली ज़िला के उसके घर से ही पुलिस ने धड़दबोचा है . 07 मई को नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर में 6-7 अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर, बैंक कर्मी एवं ग्राहको को बंधक बनाकर बैंक से नगद 15,02,791 रूपया और सोना, मोबाईल एवं बैंक से संबंधित कागजात की लूट की गयी थी.

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया की पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 समस्तीपुर संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम एवं एसटीएफ बिहार पटना की टीम के द्वारा लगातार घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्‌तारी, लूटे गये आभूषण एवं अन्य सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी की प्रक्रिया जारी थी इसी क्रम में कांड के फरार कुख्यात अपराधकर्मी चंदु कुमार पासवान उर्फ चंदु उर्फ चन्द्रकेतु को 20.जून 2025 को पुलिस अभिरक्षा में नगर थाना लाया गया था. इसी क्रम में अपराधकर्मी चंदु उर्फ चन्द्रकेतु पुलिस को चकमा देकर कोर्ट हाज़त से भाग हो गया था .गिरफ्तार कर मंडल कारा बोकारो भेजा गया है.

Next Post

मैं छपरा को पूरी तरह बदलने आया हूं-खेसारी लाल यादव

Mon Oct 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email छपरा : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव रविवार को पूर्व मंत्री उदित राय के आवास पहुंचे.उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं छपरा को पूरी तरह बदलने आया हूं.अगर अब तक यहाँ के जनप्रतिनिधि वाकई में काम करते, तो मुझे राजनीति में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें