दुष्कर्म की घटना के बाद उग्र भीड़ ने किया पुलिस टीम पर हमला

दरभंगा : शनिवार की देर शाम हुई दुष्कर्म की घटना के बाद सुबह माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे और मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने लगा . स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया.अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़ की मांग थी कि कल की घटना में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए, जिसे पुलिस ने पूरी तरह से “अवैधानिक करार दिया है. जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई.इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कानून अपना काम करेगा .

Next Post

नवादा में वाहन की टक्कर में दो युवक की मौत

Sun Feb 8 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : जम्हारिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों युवक बाइक से पूजा का सामान लेने घर से निकले थे. मृतकों की पहचान अटारी गांव के सतीश यादव और रवि कुमार यादव […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें