
भागलपुर: खरीक थानाअंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए
इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है. गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई.

