नवादा : लव मैरेज के पांच महीनों बाद ही बहू ने की अपनी सास हत्या

नवादा : मेसकौर थाना से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.लव मैरेज के पांच महीनों में ही बहू ने अपने सहयोगियों की मदद से अपनी सास की हत्या कर दी थी . बीते 8 जून से गायब हुई एक महिला के शव को पुलिस ने लगभग एक माह बाद नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेसो गांव स्थित पहाड़ी से प्राप्त किया था.इस मामले का सफल उद्भेदन एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार के द्वारा किया गया.बीते 8 जून को मेसकौर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी कृष्ण राजवंशी की 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी गायब थी.

किरण देवी के पिता केशर राजवंशी द्वारा अपने पुत्री के अपहरण को लेकर मेसकौर थाना में गायब होने के 15 दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज करवाई.प्राथमिकी में पीड़ित ने अपनी बेटी की बहु कांचो देवी और उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले की तह तक गई.चूंकि घटना और प्राथमिकी दर्ज होने के बीच लगभग 15 दिनों का अंतर था,इसलिए पुलिस को मामले के उद्भेदन में थोड़ा समय लग गया.

लव मैरेज के कारण सास और बहु में हमेशा लड़ाई होती थी .एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि किरण देवी के बेटे सन्नी कुमार ने इसी वर्ष शिवरात्रि के दिन पहले से एक बच्चे की मां कांचो देवी के साथ शादी करके घर ले आया था.बेटे की शादी से उसकी मां खुश नहीं थी और इस कारण सास-बहु में अक्सर झगड़ा होते रहता था.जिससे तंग आकर हत्या की साजिश रची गई थी ,सास-बहु के झगड़े से परेशान होकर बहु कांचो देवी ने अपनी सास को रास्ते से हटाने की योजना नौडीहा गांव के ही रहने वाले अपने सहयोगियों चचेरे बहन के बेटे रंजीत कुमार और रंजीत के दोस्त करण कुमार के साथ मिलकर बनाने लगी.

इसी बीच सास किरण देवी की तबियत थोड़ी खराब थी,जिसे बहु कांचो देवी ने पड़ोसी करण कुमार के साथ बाइक पर बैठाकर बीते 8 जून को हिसुआ ले गई.हिसुआ से वे तीनों बाइक पर ही पेसो गांव,जहां किरण देवी का मायके था,वहां गए और लौटने के क्रम में किरण देवी को करण कुमार और कांचो देवी ने दातुन तोड़ने के बहाने से पहाड़ की ऊंचाईयों पर ले गए.पहाड़ी पर पहले किरण देवी का गला घोंटा गया उसके बाद धारदार ब्लेड की मदद से गर्दन काट छोड़ दिया गया..15 दिनों तक जब कुछ भी पता नहीं चला,तो किरण देवी के पिता केशर राजवंशी ने थाने में लिखित आवेदन देकर कांचो देवी और उसके परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज करवाया.

पुलिस ने किरण देवी के अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।पूछताछ के क्रम में बहु कांचो देवी और करण कुमार से पूछताछ किया गया,जिसमें उन्होंने स्क्रिप्टेड स्टोरी को बता,पुलिस को भी गुमराह किया.किंतु बीते 3 जुलाई को नारदीगंज के पहाड़ी पर पुलिस को एक शव का कंकाल मिला,जिसका पहचान किरण देवी के रूप में हुई.पुलिस द्वारा अब अपहरण के केस को मर्डर में तब्दील किया गया.बहु की गिरफ्तारी से कई राज खुले .पुलिस किरण देवी के हत्यारे की खोजबीन में जुट गई,तो इस क्रम में उसकी बहु कांचो देवी भी गायब हो गई।जिसे पुलिस बलों ने बीते रविवार को हिरासत में लिया और पूछताछ में बहु कांचो देवी ने स्वीकार किया कि वे अपनी सास किरण देवी के साथ हो रहे झगड़े से परेशान थी.

इससे निजात दिलाने में उसने अपने चचेरी बहन के बेटे रंजीत कुमार और उसके दोस्त करण कुमार की मदद ली.पुलिस ने कॉल डिटेल्स में कांचो देवी और करण कुमार के बीच बहुत ही ज्यादा बातचीत भी देखी।काफी कठिनाइयों के बाद पुलिस ने हत्या की इस पहेली को सुलझाने में कामयाबी हासिल की.एसडीपीओ ने बताया कि किरण देवी की हत्या के समय कांचो देवी और करण कुमार ही घटनास्थल पर मौजूद थे,जिन्होंने घटना को अंजाम दिया.जबकि रंजीत कुमार मर्डर के समय नहीं था,किंतु षड्यंत्र में उसकी संलिप्तता है.एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि अपहरण से शुरू हुआ मामला मर्डर तक पहुंचा है.पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए बहु कांचो देवी एवं सहयोगियों के रूप में रहे करण कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने आज मॉ भगवती शीतला माता-बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी जी की पूजा की

Tue Sep 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें