पीड़ित आदिवासी छात्रा का मेडिकल जांच देर होने से परिजनों का हंगामा

कटिहार : मनिहारी में पिछले दिनों नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ चार युवको ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और इस मामले के चारो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था. लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता का मेडिकल जाँच नहीं हुआ है और उसे महिला हेल्प लाइन में रखा गया था. आज पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जब सदर अस्पताल लाया गया तो उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में जम कर हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया. पुलिस की माने तो पीड़िता की मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं होने से उसका मेडिकल नहीं कराया जा सका है .स्थानीय नेता ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत करवाया और पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया.

Next Post

बिहार विधानसभा की तैयारी में अभी से जुटी भाजपा

Tue May 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बोधगया : गया जी जिला पूर्वी की कार्यसमिति का चुनावी तैयारी को लेकर पहला बैठक शुरू हो गई है .बिहार विधानसभा की तैयारी को देखते हुए गया जी जिला के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष विजय मांझी ने कमर कस ली है.जिसको लेकर बोधगया के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें