बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा गिरफ्तार

बेगूसराय : पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को वर्दी पहनकर धौंस दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.मुफस्सिल थाना पुलिस से रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी ने शिकायत की थी कि संत नगर एघु मोहल्ले में एक लड़कीअपने आप को सब इंस्पेक्टर बताकर लोगों से बहुत राशि की ठगी की है. इस सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने संत नगर एघु मोहल्ले से किराए के मकान में रह रही महिला को गिरफ्तार किया. महिला मटिहानी थाना के खोरमपुर गांव की कजोमा कुमारी है जो फर्जी तरीके से पुलिस वर्दी और नेम प्लेट वर्दी पर लगाकर लोगों पर रौब जमाती थी तथा पैसा भी ठगने का काम करती थी. वह अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताती थी. कजोमा कुमारी जगह-जगह किराए का मकान लेकर रहती थी और लोगों से कभी बहुत जरूरी होने तो कभी किसी काम कराने की बात कह कर पैसा ले लेती थील.

वह वर्दी पहनकर ऑफिस के समय पर निकलती थी तो लोगों को लगता था कि सब इंस्पेक्टर है. आज जब उसके ठगी के शिकार हुए कई लोग पैसा मांगने पहुंचे तो मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने उसके पास से पुलिस की कई वर्दी और कागजात बरामद किया है. सब इंस्पेक्टर रैंक की पुलिस पदाधिकारी बताती थी. आज उसके डेरा पर हल्ला होने लगा और कई लोग पैसा मांग रहे थे तब इसके फर्जी होने का शक हुआ तब पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से फर्जी पुलिस वर्दी बरामद किया है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली की दी शुभकामनायें

Tue Mar 3 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें