दुर्गा पूजा मेला सुरक्षा के नाम पर चौकीदारों द्वारा जबरन वसूली

सहरसा : डरहार थाना में दुर्गा पूजा मेला सुरक्षा के नाम पर चौकीदारों द्वारा जबरन वसूली का मामला सामने आया है.उस पर आरोप है कि तीन चौकीदार कन्हैया, रणजीत और जियाउद्दीन ने मेला कमिटी से पाँच दिनों के लिए सुरक्षा के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी , यह रकम अधिक होने के कारण मेला कमिटी अध्यक्ष ने इसे देने से इंकार कर दिया था . उन्होंने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी थी जबकि मेला आयोजन की अनुमति अनुमंडलाधिकारी सहरसा से पहले ही प्राप्त था . रुपये नहीं देने पर तीनों चौकीदारों ने मेला बंद कराने की धमकी दी थी . देर रात वे लोग महादलित टोला में घुस गए और मेला परिसर से शराब बरामद दिखाकर लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश भी की थी इससे मेला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरी रात हंगामा होता रहा.आज सुबह ग्रामीणों ने घटना की शिकायत सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से की है .

Next Post

समस्तीपुर : घटहो थाने में शराबी पर लगा हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप

Fri Oct 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email समस्तीपुर : घाटहो थाना पर एक शराबी पर थाने में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप लगा है.यह आरोपी को घटहो थाने की पुलिस मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाई तो शराबी ने जमकर हंगामा की और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें