समस्तीपुर : घटहो थाने में शराबी पर लगा हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप

समस्तीपुर : घाटहो थाना पर एक शराबी पर थाने में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप लगा है.यह आरोपी को घटहो थाने की पुलिस मेडिकल के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाई तो शराबी ने जमकर हंगामा की और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और इस दौरान उसके द्वारा शराबबंदी पर भी सरकार पर खूब हमला भी किया . शराबी ने कहा कि अगर आम आदमी शराब पीता है तो उसे हाजत में बंद कर दिया जाता है क्या यही तो सुशासन की सरकार है. हम लोग रावण देखने के लिए जा रहे थे इस दौरान शराब पिए हुए थे लेकिन पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के आरोप में मुझे गिरफ्तार कर लिया . सबसे पहले हम लोगों के साथ मारपीट किया गया फिर पकड़कर हाजत में बंद कर दिया गया .हमलोग चार लोग थे जिसमे तीन को छोड़ दिया गया .पुलिस ने मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया है .शराबी की पहचान मूसेपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है .

Next Post

मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक विकास पुरुष ने बिहार की राजनीति में मचाई हलचल

Fri Oct 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : वरिष्ठ लेखक और समाजसेवी मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ इन दिनों बिहार की राजनीति के केंद्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. यह पुस्तक राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन, कार्यशैली और विकास कार्यों पर केंद्रित है, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें