
नवादा : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है , मृतक के परिवार वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है.नरहट थाना के भिखनपुरा गांव की घटना है. जहां मृतक की पहचान 75 वर्षीय शिवन चौहान के रूप में हुई है. मृतक दुलारी देवी एवं उनके परिवार वालों ने परिवार के अन्य सदस्य पर ही हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहू एवं उनके परिवार वालों ने उनसे गलत तरीके से 62 डिसमिल जमीन पूर्व में लिखवा लिया. जिसका दुलारी देवी अक्सर विरोध करती थी.जमीन पर वे लोग अपना हक जताना चाह रहे थे मगर वह जमीन उनके कब्जे में नहीं जाना जाने देना चाहती थी.क्योंकि धोखे से उन सभी ने वह जमीन लिखाया थाऔर आज अहले सुबह ही उनकी चचेरी पुतहु तारा देवी,उनका छोटा देवर और बेटा मिलकर उसे जबरन गिलास में जहर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

