तेजप्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी पर जमकर बोले

राघोपुर : महुआ और राघोपुर में लालू के दोनो लाल एक दूसरे के खिलाफ ताबड़तोड़ रैली कर रहे है.कल तेजस्वी ने जहाँ महुआ में तेज प्रताप यादव के खिलाफ राजद उम्मीदवार मुकेश रौशन के पक्ष में सभा को सम्बोधित कर लोगो से कहा कि पार्टी सबसे बड़ा होता है. इसलिए किसी कंफ्यूजन में ना रहे तो वहीं तेज प्रताप ने आज राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के चकसिकन्दर में अपने प्रत्याशी प्रेम कुमार के समर्थन में चुनावी सभा करते हुए कहा कि पार्टी नहीं बल्कि जनता सब कुछ होता है.तेज प्रताप ने कहा कि जनता जनार्दन ही सबकुछ होता है वहीं पार्टी बनाता है और वही सरकार चलाता है.इतना ही नहीं तेज प्रताप ने तेजस्वी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यहाँ के विधायक ने कोई काम नहीं किया है सिर्फ लोगो को भरमाने और लूटने का काम किया है.

तेज प्रताप ने तेजस्वी की शिक्षा पर भी तंज कसते हुए कहा कि हमारा उम्मीदवार पढ़ा लिखा है और लंबा चौड़ा वादा नहीं करते है बल्कि जो कहते है वह करते है.तेज प्रताप यहीं नहीं रुके उन्होंने फिर से कहा कि कुछ जयचंद लोगो ने मुझे पार्टी से बाहर करवाया क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि बिहार में दूसरा लालू यादव पैदा हो गया है.समर्थकों से अपने उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि बहरूपिया के फेर में नहीं पड़ना है नहीं तो फिर पांच साल पछताना होगा.सभा के दौरान तेज प्रताप यादव में बड़ा एलान करते हुए कहा कि राघोपुर में भी हम मेडिकल कॉलेज खोलेंगे जिसके बाद किसी को ईलाज कराने पटना नहीं जाना होगा.

Next Post

सूरजभान सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी खुली चुनौती

Tue Nov 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मोकामा : -बाहुबली सूरजभान सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को खुली चुनौती दी है।मतदाताओं को धमकाने के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर बाहुबली सूरजभान सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सूरजभान सिंह ने ललन सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें