
श्री_कृष्णापुरी थानांतर्गत बैंक में लगभग 18 लाख रूपये जमा करने जा रहे एक ज्वेलरी शॉप के कर्मी को 02 अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर लूट करने का प्रयास किया गया I
जिस पर उक्त कर्मी द्वारा साहस के साथ अपराधियों का प्रतिकार किया गया, दोनों के बीच के संघर्ष के दौरान पुलिस को सूचना मिली, सूचना प्राप्त होते ही मोटरसाइकिल गश्ती दल उक्त घटनास्थल पर पुलिस को आता हुआ देख अपराधी पिस्टल फेंककर भाग गए तथा घटनास्थल से 01 पिस्टल बरामद किया गया ।सीसीटीवी_फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

