
अरवल : सदर अस्पताल परिसर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र नारायण को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार लिया है. ड्रग्स इंस्पेक्टर शैलेंद्र नारायण पर मुस्कान मेडिकल एजेंसी के लिए लाइसेंस देने के नाम पर 40 हजार रुपये की घूस लेने का आरोप है. जितेंद्र कुमार मेडिकल एजेंसी को खोलना चाहते थे. उन्होंने औषधि नियंत्रण कार्यालय में आवेदन दायर किया था.इसके बाद शैलेंद्र नारायण ने दुकान का निरीक्षण किया और 30 जुलाई को लाइसेंस देने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी . निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी . इसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने सत्यापन किया और आज धावा दल ने कार्रवाई की तो जैसे ही जितेंद्र ने रुपये दिए, निगरानी टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद शैलेंद्र नारायण को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है और आगे कि करवाई कि जा रही है .

