तिरंगा यात्रा पर तारिक अनवर का बीजेपी पर बड़ा हमला

कटिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सेना के शौर्य और पराक्रम को लेकर बीजेपी द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने पर टिप्पणी करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी हर चीज को कैश कराना चाहती है. जो श्रेय देश की सेना को जाना चाहिए, उसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार लेना चाहती है. पिछली बार 2019 में भी उन्होंने यही काम किया था.मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी हर चीज को राजनीतिक रंग देने का काम करती है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश में जो माहौल बना था, उसमें सभी राजनीतिक दलों और आम जनता ने एकजुट होकर सरकार का साथ दिया था. अब समय है कि राजनीति से ऊपर उठकर सरकार को केवल श्रेय लेने से बचना चाहिए और सेना को उसका पूरा सम्मान देना चाहिए.

Next Post

जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवती की हत्या

Fri May 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एसके पुरी थाना के आनंदपुरी इलाके के मनोरमा अपार्टमेंट के पीछे गली नंबर 3 में गुरुवार की रात प्रशिक्षु दरोगा की बहन की निर्मल हत्या कर दी गई. हत्या के पहले उसके […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें