मधेपुरा : जनप्रतिनिधि की गुंडागर्दी कैमरे में कैद

मधेपुरा : जनप्रतिनिधि द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो चौसा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां काम कर रही एक महिला नर्स के साथ जनप्रतिनिधि द्वारा खुलेआम गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की भाषा का इस्तेमाल किया गया. जनप्रतिनिधि की इस करतूत की वीडियो मोबाइल में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही .वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चौसा प्रखंड के फुलकिया टोला (बसैठा) निवासी पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार अपनी जनप्रतिनिधि की गरिमा और जिम्मेदारी को पूरी तरह भूलकर महिला नर्स को कूटने-पीटने और गुंडागर्दी करने की धमकी दे रहे हैं.

अस्पताल जैसे संवेदनशील और अनुशासित स्थान पर इस तरह का अमर्यादित व्यवहार न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.जिस व्यक्ति को जनता ने भरोसा देकर चुना हो, वही अगर महिला कर्मियों को डराने-धमकाने लगे तो यह लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए शर्मनाक है. यह घटना उन तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए चेतावनी है जो सत्ता के नशे में महिला सम्मान को हल्के में लेते हैं.

Next Post

भव्य न्यू ईयर पार्टी में होंगी मशहूर अभिनेत्री शुभी शर्मा

Mon Dec 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नए साल के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है और इसी क्रम में होटल गार्गी ग्रैंड में एक भव्य न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। “कार्निवल फेस्टिवल” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम मनोरंजन, संगीत और स्वाद का अनोखा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें