
भागलपुर : मनोहरपुर मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर में देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे सुबह पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.मंदिर परिसर में स्थापित मूर्ति टूटकर बिखरी पड़ी मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में ले लिया .ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे है .सोनू कुमार ने कहा कि वह रोज़ाना अपने साथियों के साथ फिजिकल ट्रेनिंग के लिए मंदिर आते हैं लेकिन आज मूर्ति को पूरी तरह टूटे हुए देखकर सभी स्तब्ध रह गए.फिलहाल पुलिस ने मंदिर परिसर को सुरक्षित कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

