आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें विभाग के अधिकारी-नारायण प्रसाद

आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री नारायण प्रसाद जी के समक्ष दिनांक 6 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार “बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप (2025-30) के संशोधन से संबंधित” प्रस्तुतीकरण दिया गया।उक्त प्रस्तुतीकरण विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

प्रस्तुतीकरण के पश्चात् माननीय मंत्री नारायण प्रसाद जी ने आपदा की स्थिति में जमीनी स्तर पर होने वाले प्रभावों के प्रभावी निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही, उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित प्रस्तावित संशोधनों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

माननीय मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यावहारिक एवं जनोन्मुखी बनाए जाने की दिशा में सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आपदाओं से होने वाली क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

Next Post

खारमास के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Wed Jan 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email खारमास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से यात्रा पर निकलेंगे , लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है. हर साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकलतें हैं. मुख्यमंत्री की यात्रा 26 जनवरी के बाद शुरू होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने इसके पहले […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें