
पटना राजधानी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है जहां क बार फिर पटना में खूनी वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. पूरा मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना स्थित चांगर मोड के समीप का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मार फरार हो गए. इस घटना से पुरे इलाके में हड़कम मचा हुआ है . स्थानीय लोगों ने इस घटना की सुचना पुलिस को दी . पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया , जिसकी हालत नाजुक तलाई जा रही है. राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को एक गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ,अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी गई है.सोमवार की घटना के बाद मंगलवार को सुबह फिर अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाया है.

