NDA के राज में महिलाएं असुरक्षित

सीतामढ़ी : NDA के राज में अब महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. रास्ता के लिए दबंगों ने महिलाएं के साथ मारपीट किया, जब उनकी बेटी और मां को बचाने आई तो उनके साथ भी लोहे के रौड से मारपीट किया गया.इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है. स्वर्णा सुगंध ने बताया कि राजोपट्टी वार्ड 29 में उनका घर है.नगर निगम के द्वारा उनके मुहल्ले में रोड ढलाई का काम किया जा रहा था.जब उन्हों ने ठेकेदार पप्पू जी से बोला कि पूरा रोड ढलाई कर रहे हैं लेकिन मेरे घर तक जाने ढलाई अपने नहीं किया है तो उनके पड़ोसी दिनेश सिंह और उनके पुत्र रौशन सिंह इन से उलझने लगे और हाथापाई भी करने लगे.जब इनकी पुत्री अपनी मां को बचाने आई तो सदानंद वर्मा इनकी पुत्री को रॉड से मार कर ज़ख्मी कर दिया.

इस बीच स्वर्णा सुगंध ने पुलिस को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया ,जिसने सारे हालात को देखा. थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची तो थानेदार में मामला दर्ज करने से मना कर दिया.उसके बाद पीड़ित परिवार महिला थाना सीतामढ़ी पहुंची लेकिन वहां भी इनका केस नहीं लिया गया.थक हार कर फिर पीड़िता एस पी सीतामढ़ी के पास गई तब जाकर इनका केस दर्ज हुआ. लेकिन उससे पहले इनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी के द्वारा इनपर भी झूठा केस दर्ज कराया जा चुका था. स्वर्णा सुगंध ने बताया कि उनके छोटा बच्चा रास्ते के अभाव में पढ़ाई करने स्कूल नहीं जा पा रहा है. स्वर्णा सुगंध ने यहां तक बताया कि जब ठेकेदार की शिकायत वार्ड पार्षद चंदा देवी के पति सुरेश यादव से किया तो उन्हों ने साफ तौर पर यह कह दिया कि जबतक आप दिनेश सिंह से माफी नहीं मांगेंगी तबतक आपके घर तक रोड ढलाई नहीं होगा.स्वर्णा सुगंध के साथ साथ उनकी पड़ोसन सावित्री सिन्हा भी रास्ते के अभाव का दंश झेल रही हैं.

Next Post

देशी मछली पालन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे मत्स्य किसान

Wed Jul 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार सरकार द्वारा मत्स्य क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत मत्स्य निदेशालय द्वारा की जा रही है। राज्य के मत्स्य कृषकों के लिए देशी मछली पालन का सुनहरा अवसर के तहत मत्स्य प्रजाति का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें