छेड़खानी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या

वैशाली : चोरी और छेड़खानी के आरोप में युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है .हालांकि मृतक़ के परिजनों ने कहा कि कि बकाया पैसा देने के बहाने बुलाकर युवक की पीट पीट कर हत्या की गई है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.यह घटना महुआ थाना के चांदपुरा सलखन्नी गांव की हैऔर मृत युवक का नाम मनीष पासवान है जो पड़ोस के गांव गोपालपुर का रहने वाला था.सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया .वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि यह हत्या चोरी के आरोप में हुई है या फिर कोई और विवाद है लेकिन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.वहीं दूसरी तरफ मृतक़ के भाई ने बताया कि आरोपियों ने फोन कर बकाया पैसा देने के बहाने बुलाया गया था और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई है.

Next Post

माता सीता के मंदिर निर्माण को लेकर देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

Sat Jul 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सीतामढ़ी :JDU सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने माता सीता के मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहल को लेकर उनको धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा है कि सीतामढ़ी की बड़ी आबादी का यह सपना साकार हो गया है .पिछले लंबे अरसे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें