
पटना में मुख्यमंत्री द्वारा बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले 1.5 किलोमीटर लंबे भूमिगत विरासत सुरंग’ का निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया गया .542 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह भारत में अपनी तरह की पहली सुरंग है , जो इन दोनों संग्रहालयों को जोड़ेगी.दर्शक इस सुरंग का प्रयोग कर सकेंगे.यह भारत की अपनी तरह की पहली आर्ट गैलरी नुमा सुरंग होगी, जो मधुबनी पेंटिंग्स और राज्य की संस्कृति से सजी होगी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टनल बोरिंग मशीन का बटन दबाकर इसकी शुरुआत किए.करीब 1.5 किमी लंबी इस टनल में लोग पैदल भी जा सकेंगे.इसे 542 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अधिकारी मौजूद थे.इसके बाद नीतीश बिहार म्यूजियम के ठीक सामने खाली सरकारी जमीन पर बिल्डिंग बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यहां पर कर्मचारियों के लिए आवास बनाया जाए और बहुत जल्द काम पूरा किया जाए.

