
नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज JDU में शामिल हो गए. निशांत कुमार के JDU में शामिल होते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी देखने के लिए मिली. इस दौरान JDU ऑफिस कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता मौजूद रहे. निशांत कुमार ने कहा कि सभी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा.उन्होंने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है. JDU विधायक रत्नेश सदा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर कहा कि यह बिहार का भविष्य है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो काम अधूरा बच गया है, उसको पूरा करके दिखाएंगे.

