
बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने बंपर मतदान होने पर कहा कि यह एनडीए के पक्ष में गया है और तेजस्वी और प्रशांत के दावे धाराशाही होंगे अब उनकी लुटिया डूबने वाली है. लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय के बीच विवाद को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है. गिरिराज सिंह ने राकेश सिन्हा पर विपक्ष के द्वारा दो जगह पर मतदान के आरोप को कहा कि वह एक ही जगह दिए हैं , विपक्ष झूठा फैला लगा रहा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि वोटिंग जो हुआ प्रथम चरण का पूरे राज्य में खासकर के बेगूसराय में हुआ पुरुष से अधिक वोटिंग हुआ है 8 से 10% मेरे जिले में महिलाओं का वह विश्वासनीयत का वोट है वह नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के विश्वासनीयता का वोट है और जो लोग अंग्रेजी पढ़ रहे हैं अपने अनुभव का एनालिसिस पॉलिटिक्स कर रहे हैं सबका कैलकुलेशन फेल होगा .
फर्स्ट पेज में और अंधे मुंह गिरेंगे, 14 तारीख को सारे विश्वासनीयता का सवाल है राहुल गांधी वर्चुअल टिकट बांट रहे थे बिहार की पब्लिक ने उनको एक्चुअल भिजवा दिया है लालू जी के जंगल राज ने लालू जी को कभी आने नहीं देगा जब अभी तेजस्वी के मंच से यह गाना गया जाए कि तेजस्वी भैया आई है तो कनपटी में कटा लगी है यह कौन मां होगी जो अपनी बेटी को सुरक्षा के लिए कौन पिता अपने बेटे की सुरक्षा के लिए चिंता नहीं करेगा .यही बंपर वोट का कारण है .जो प्रचार करने वाले लोग दुष्प्रचार राकेश सिंह का विषय में ऐसी बातें कर रहे हैं मेरी जानकारी में एक ही जगह उनका नाम है. प्रशांत किशोर के बदलाव के सवाल पर कहा कि उनकी दुकानदारी समाप्त हो गई है मैं तो पहले ही कह दिया बंपर वोट नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में है .

