पीएम को धमकी देने वाला गिरफ्तार

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला समीर कुमार रंजन महेशी गांव से गिरफ्तार . समीर कुमार रंजन से पूछताछ में पता चला कि धमकी whatsapp के जरिए vpn नंबर से भेजी गई थी. तकनीकी जांच में मोबाइल की फिंगरप्रिंट पुष्टी के आधार पर उसे पकड़ा गया है. सदर डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि बुधवार को सुरक्षा एजेंसी को सूचना मिली थी कि सुल्तानगंज का महेशी गांव के रहने वाले मंटू चौधरी ने पीएम को जान से मारने की धमकी दी है. इसकी सूचना एसपी को दी गई.एसपी के नेतरुत में टीम गठित की गई. टीम में सुलतानगंज थाना पुलिस पदाधिकारी और डीआईयू के जवान शामिल थे. मंटू चौधरी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 71 वर्ष है और छोटा मोबाइल उपयोग करता हूं उनके भतीजे समीर कुमार रंजन से उनका जमीन विवाद है उन्होंने फसाने के लिए वह ऐसा कर सकता है .डीएसपी ने कहा कि तकनीकी जांच में मोबाइल का मूल ईएम आई नंबर ज्ञात हुआ है.उसके आधार पर समीर कुमार रंजन को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इस मामले की पूछताछ की जा रही है.

Next Post

नवाछिया : कुख्यात अपराधी प्रमोद कुमार गिरफ्तार

Fri May 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : नवाछिया पुलिस ने एक बड़ी लूट कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर अपराध की दुनिया में सनसनी फैला दी है . पुलिस ने कुछ ही दिनों में उस लूट के मुख्य आरोपी को धर दबोचा, जिसमें एक व्यापारी से 10 लाख 10 हजार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें