
वैशाली : पटना कच्ची दरगाह रुस्तमपुर में बाइक स्टंट करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है . उद्घाटन के बाद से ही युवाओं में रिल वीडियो बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. लेकिन उनकी लापरवाही से किसी कि जान भी जा सकती है . एक और वीडियो पिकअप भान का है जिसमें चालक दो पहिए हैं पिकअप को तेज स्पीड में रोड पर घुमाते हुए नजर आ रहे है.वीडियो में देखा जा रहा है कि दो हाई स्पीड दो बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहा है. जिसके एक बाइक पर की स्टेरिंग छोड़कर बाइक पर लड़के खड़े होकर स्टंट कर रहा है.जिसका बाइक की स्पीड काफी ज्यादा बताई जा रही है. जबकि दूसरे बाइक पर बैठा हुआ लड़का लहरियां कट बाइक चला रहा था और स्टंट कर रहा है.


गुरुवार की रात को दो अपाची बाइक की भीषण टक्कर हुई थी जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई थी. जबकि तीन लोग घायल हो गए थे . तेज़ गति से अपाची बाइक चलाकर रिल वीडियो बना रहा था तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी. जिसमें झिमि राय के 15 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो गई थी. रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लड़कों द्वारा स्टंट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लड़कों की पहचान की जा रही है.

