मुख्यमंत्री द्वारा J.P सेतु सौंदर्गीकरण तथा गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० गंगा पथ पहुँचे और गाय घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के किनारे किये जा रहे पौधारोपण और सौंदर्गीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने दीघा घाट पर रूककर दीघा से सोनपुर तक जे०पी० सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस पुल के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से पटना से सारण प्रमंडल की तरफ जानेवाले लोगों को आसानी होगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने में यह पुल काफी उपयोगी होगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जे०पी० सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा।

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के दीघा घाट, कृष्णा घाट एवं गांधी घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों को देखा। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

C O अभय कुमार रुपया लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu Jul 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मधुबनी : निगरानी की बड़ी कार्रवाई जहाँ रहिका के C O अभय कुमार को 17 हजार और नाजिर को 13 हजार रुपया लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है .निगरानी की कार्रवाई से पुरे मधुबनी में हडकंप मच गया है. रहिका प्रखंड के राहुल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें