बिहार में तीन दिन और बरसेंगे मेघराज

बिहार में तीन दिन और खूब बरसेंगे मेघराज .बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है .राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में एक बार फिर से मानसून सक्रिय है.मंगलवार की रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को उमस से राहत जरूर दी है.मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी किया गया है.मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने कहा कि बुधवार को सीवान, सारण, बक्सर और भोजपुर जिलों में भारी वर्षा की आशंका है.साथ ही कैमूर, रोहतास समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है.वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.राज्य के अधिकांश जिलों में वज्रपात का भी खतरा मंडरा रहा है.

Next Post

आशा और ममता दीदियों को CM नीतीश की तरफ से बड़ी सौगात

Wed Jul 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार की आशा और ममता दीदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी गई नई सौगात ने इन कर्मियों के चेहरों खिल उठे है. अब आशा कार्यकर्ताओं को 1000 के स्थान पर 3000 तथा ममता […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें