पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पटना, 26 फरवरी 2026 पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्णमासी राम जी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1990 से लगातार पांच बार तक बगहा के विधायक रह चुके थे। वे गोपालगंज लोकसभा सीट से सासंद भी रहे थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।पूर्णमासी राम जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

आपदा से निपटने के लिए विभागों में आपसी समन्वय जरूरी- मुख्य सचिव

Thu Feb 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली और आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय भूंकप परिदृष्य पर आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें