
पटनासिटी : अगम कुआं थाना अंतर्गत छोटी पहाड़ी में नव निर्माण नाले में सनी कुमार पांडे नामक युवक की शव बरामद हुई है. अगम कुआं थाना घटना स्थल पर पहुंच कर सनी कुमार पांडे को जेसीबी के द्वारा उनके लाश को निकाला गया. कल रात में सनी कुमार पांडे अपने भतीजे के साथ जेसीबी चला रहे थे रात होने के बाद दोनों अपने-अपने घर जाने की बात बोले और घर की ओर निकल गए जैसा उनका भतीजा ने कहा कि चाचा को मोबाइल पर जब हम बात कर रहे थे उसे समय तक वह घर पर पहुंच गए थे सुबह में जब कंपनी के लोग ने कहा कि गाड़ी क्यों नहीं खुला तो हमने कहा कि चाचा कहां है ?तो कहा कि नहीं है तो खोजबीन की गई उनका मोबाइल भी बंद बतला रहा था .
हम खुद स्वयं गाड़ी खोलने गए तो हल्ला हुआ की नहर के नाले के अंदर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है प्रशासन के द्वारा दिया गया सूचना आनन फानन में हम लोग वहां पहुंचे तो छोटी पहाड़ी के नव निर्मित नाले नुमा नहर में एक जाल में फंसे हुए सनी का शव बरामद हुआ प्रशासन जांच में जुटी है वहीं थाना के एक अधिकारी ने बतलाया कि घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया जा रहा है और पोस्टमार्टम के लिए शव को ले भेज दिया गया है .अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है मृत्यु हुई तो कैसे हुई .

