गर्भवती किशोरी की हत्या संदिग्ध हालात में खेत में शव मिला

गोपालगंज : जादोपुर थाना के रतनपुरा उच्च विद्यालय के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की उम्र महज 16 साल थी और वह सात माह की गर्भवती थी. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है.घटना रविवार जादोपुर थाना को सूचना मिली कि गांव के ही गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और वहां का मंजर देखकर खुद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. शव की पहचान सनम कुमारी, पिता सुभाष शाह, निवासी बलुआ टोली, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है. शव की हालत देखकर तुरंत ही शक हो गया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि हत्या का मामला है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा पाया गया है, जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है.डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि “हमें रात 11:00 बजे सूचना मिली थी कि एक किशोरी का शव खेत में पड़ा हुआ है. लड़की की उम्र 16 साल है और वह सात महीने की गर्भवती थी. गले पर काले धब्बे के निशान हैं और नाक से खून निकला है. मामला बेहद संवेदनशील है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Next Post

शक्ति यादव का सरकार पर बड़ा हमला

Mon Jun 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राजद नेता शक्ति यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार जश्न मना रही है, लेकिन सवाल है कि किस बात का? क्या सृजन घोटाले का जश्न? क्या कानून व्यवस्था की बदहाली का जश्न?”शक्ति यादव ने कहा कि राज्य में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें