सहरसा डाकघर में CBI का रेड,संजीत कुमार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सहरसा : CBI की बड़ी कार्यवाही जिले के डाकघर में CBI ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है. जांच के दौरान पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार को एक कर्मचारी की पांच महीने की सैलरी रिलीज करने के एवज में ₹10,000 रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया.शिकायतकर्ता से पहले किश्त के रूप में ₹5,000 लेते समय संजीत कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है .CBI की इस कार्रवाई से पुरे डाक विभाग में हड़कंप मच गया है. रफ्तार डाक कर्मी संजीत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से एक कर्मचारियों की पाँच महीने का सैलरी रिलीज में अनावश्यक देरी कर रिश्वत की मांग कर रहा था.अब इस पुरे मामले की जाच की जा रही है.

Next Post

कृषि भवन पटना में सोलर पैनल स्थापना का कार्य प्रारंभ

Sat May 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 19 मई को कृषि भवन, पटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की ऊर्जा आवश्यकताओं और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निदेश दिया कि कृषि भवन परिसर की सभी छतों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें