
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना के समीप न्यू बाइपास NH 22 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए . दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मखदुमपुरअस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया .सदर अस्पताल में उपचार के दौरान भी दोनों की हालत गंभीर बनी रही, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने दोनो को पटना पीएमसीएच भेज दिया है.फिलहाल दोनों गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बोलने की स्थिति में नहीं हैं और उनकी पहचान पटना जिला के नौबतपुर थाना के नुस्तमगंज गांव निवासी अनमोल कुमार एवं हर्षित राज के रूप में हुई है . वही मृतक दोनों व्यक्ति उमता थाना के बताए जा रहे है . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है .

